जरूरतमंद मेधावियों की पढ़ाई में मदद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आर्थिक परेशानी के कारण प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सनातन चेतना ट्रस्ट ने वार्षिक शिक्षा सहायता अभियान शुरू किया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक दूबे ने बताया कि अभियान के तहत आर्थिक रूप से जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
चयनित बच्चे को एक वर्ष तक हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
